किसान हड़ताल के चलते नीमच कृषि उपज मंडी में पसरा सन्नाटा आए इक्का-दुक्का किसान
नीमच। जहां एक और सब्जी और दूध के मामले में किसान आंदोलन के तहत कोई असर नजर नहीं आ रहा वहीं नीमच कृषि उपज मंडी में किसान आंदोलन का पूरा असर देखने को मिल रहा है। कृषि उपज मंडी में बामुश्किल इक्का-दुक्का किसान आए मंडी व्यापारी नवल मित्तल ने बताया कि आज जो किसानों की संख्या है उसे केवल 1% कहा जा सकता है व्यापारियों का कहना है कि अन्य मामलों में तो ठीक है लेकिन कृषि उपज मंडी में किसान आंदोलन का असर दिख रहा है और आने वाले समय में भी दिखने की उम्मीद है। मंडी व्यापारियों ने कहा कि यदि किसान अपनी उपज विक्रय करने आते हैं तो वह खरीदने के लिए तैयार हैं लेकिन हो सकता है 10 जून तक आवक नही रहे।
Comments
Post a Comment