: उदयपुर में ट्रक बाइक की हुई जोरदार भिडंत, एक की मौत और दूसरे का हुआ ये हाल

चंदनसिंह देवड़ा/ उदयपुर. अहमदाबाद नेशनल हाईवे 8 पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बारापाल के समीप बाइक को ट्रक द्धारा चपेट मे लेने से हुआ। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बताया कि उदयपुर से खेरवाड़ा जा रहे बाईक सवार युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद बाईक सडक के समीप स्थित खड्डे में गिर गई। हादसा इतना भीषण था की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में लोग जमा हो गये। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से बाईक को बाहर निकाला और शव को मोर्चरी मे रखवाया। घायल अस्पताल मे भर्ती है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग