उदयपुर में माैैसम के बिगड़े मिजाज का दिखा असर, अचानक छाए बादल, हुई बारिश

उदयपुर. शहर में शुक्रवार दोपहर को अचानक मौसम पलटा और बारिश हो गई। दोपहर तक कड़ी धूप और बेहाल गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए ही हुई लेकिन लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राजस्थान में कई जगह मौसम परिवर्तन के कारण बारिश व अंधड़ आया था। वहीं, मौसम व‍िभाग ने भी अगले 48 घंटों के ल‍िए अंधड़ व बारिश का अलर्ट जारी क‍िया है। मौसम में परिवर्तन प‍श्‍‍िचमी व‍िक्षोभ के कारण बताया जा रहा है।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार प्रदेश के 31 जिलों में अगले 48 घंटे में तेज अंधड़ चलने का अंदेशा जताया गया है और इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। जैसलमेर ,जालोर, जोधपुर ,भीलवाड़ा,बूंदी,बाड़मेर, बीकानेर ,चूरू,नागौर,श्रीगंगानगर में सर्वाधिक मौसम के बिगड़े मिजाज की मार का असर नजर आ सकता है। जिसमें तेज रफ्तार से अंधड़ चलने व बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अंदेशा जताया गया है। इसी के चलते उदयपुर में भी मौसम के बिगड़े मिजाज का असर देखने को मिला है। शुक्रवार दोपहर काले बादल छाए। बादल छाने के बाद दोपहर में तीन बजे एकाएक बूंदाबांदी शुरू हो गई व करीब पंद्रह मिनट तक बारिश होने से सडक़ेंं गीली हो गई। इससे कई दुपहिया वाहनधारी स्‍‍‍ि‍‍लप हुए। अचानक बूंदाबांदी होने से कई दुपहिया वाहन चालक व पैदल यात्री पेड़ोंं की छांव में रुक गए । बारिश होने से वातावरण में उमस हो गई।

फॉल्ट होने से 200 गांवों में बिजली रही बंद

मावली (निप्र). कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बुधवार देर शाम 8.30 बजे फॉल्ट हो जाने से बिजली बंद हो गई। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मावली के सालेरा स्थित 132 केवी जीएसएस पर देर शाम 8.30 बजे फॉल्ट हो गया। जिससे तहसील क्षेत्र के करीब 200 गांवों में अंधेरा छा गया। वहीं कस्बे में भी बिजली बंद हो गई। पूरे क्षेत्र में एक साथ बिजली बंद होने जाने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में करीब 3 घण्टे बिजली बंद रहने से भारी परेशानी हुई। कई ग्रामीणों ने सीधे विद्युत कार्यालय में सम्पर्क कर समस्या बताई, लेकिन विद्युत निगम के कर्मचारी केवल आधा घण्टे में दुरुस्त करने का आश्वासन देते रहे। इधर, गर्मी में लापरवाही के कारण बिजली बंद रहने से ग्रामीण आक्रोशित रहे। देर रात करीब 11.15 बजे विद्युत निगम की ओर से विद्युत बहाल की गई।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग