दो युवतियों के बीच इस कदर बढ़ गई मोहब्बत, ऐसी की हरकत, उजड़ गई परिवार वालों की जिंदगी



यूपी के पिलखुआ नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली दो सहेलियों के बीच दोस्ती इस कदर बढ़ गई कि दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया और मंदिर में शादी कर ली। चार दिन गायब रहने के बाद बीती रात घर लौटी युवती के पिता ने मोहल्ला निवासी इलेक्ट्रीशियन युवती की शिकायत थाना पिलखुवा में की। पिता की शिकायत पर दोनों युवतियों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। 

युवतियों ने बताया कि वह दोनों चार दिन पूर्व अपनी मर्जी से गई थी। पिछले काफी समय से दोनों में गहरी मित्रता है। अब दोनों अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। युवतियों ने यह भी बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस के मुताबिक एक मोहल्ला निवासी युवती की इलेक्ट्रीशियन की दुकान हैं। उसी मोहल्ले में कई साल से गोरखपुर निवासी एक परिवार रहता 

परिवार की एक युवती का पड़ोसी होने के नाते इलेक्ट्रीशियन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने चार दिन पहले घर से भाग कर शादी कर ली। इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि छात्रा को इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाली युवती अपने जाल में फांसकर लेकर भाग गई। बुधवार की शाम दोनों युवतियां वापस भी आ गईं। 

छात्रा के परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्रा एवं इलेक्ट्रीशियन युवती को कोतवाली में बुलाया, परिजनों ने छात्रा को काफी समझाया लेकिन छात्रा इलेक्ट्रीशियन युवती के  साथ रहने पर अड़ी रही। पुलिस ने जानकारी की तो छात्रा ने अपने आप को बालिग बताते हुए कहा कि वह अपना अच्छा बुरा जानती है और उसी युवती के साथ रहना चाहती है।  कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि छात्रा और इलेक्ट्रीशियन दोनों ही बालिग हैं और दोनों अपनी मर्जी से एक साथ रहने की बात कहकर चली गईं।










Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम