साक्षात्कार के लिए रोड़वेज बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा


साक्षात्कार के लिए रोड़वेज बसों में मिलेगी नि:शुल्क यात्रा


राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यूपीएससी, आरपीएससी और आरएसएमएसएसबी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के....

जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारायूपीएससी , आरपीएससी और आरएसएमएसएसबी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से जारी आदेशानुसार राज्य सरकार की वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा अनुसार यूपीएससी, आरपीएससी व आरएसएमएसएसबी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार हेतु जाने वाले राजस्थान के मूल निवासी प्रत्याषीयों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा दी गई है।

राजस्थान रोड़वेज की साधारण व एक्सप्रेस बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा के लिए यूपीएससी, आरपीएससी व आरएसएमएसएसबी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले प्रत्याषियों को साक्षात्कार की ओर से आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र, साक्षात्कार- पत्र तथा राजस्थान राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र प्रति यात्रा के दौरान परिचालक को उपलब्ध करानी होगी।

परिचालक की ओर से नि:शुल्क टिकिट जारी कर प्रतियोगी को साक्षात्कार पत्र में वर्णित स्थान से साक्षात्कार स्थान तक आने जाने नि:शुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। प्रत्याशियों को नि:शुल्क् यात्रा की सुविधा केवल साधारण एवं दु्रतगामी बसों मे ही दी जाएगी। डीलक्स व वातानुकूलित बसों में यह सुविधा देय नही होगी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग