महिला ने कपड़े बदलने के बहाने डॉक्टरों को किया बाहर, फिर बच्ची को जन्म देकर, खून में लथपथ छोड़ हो गई फरार

उदयपुर। शहर के महाराणा भूचाल अस्पताल में सोमवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का मामला सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बच्ची को जन्म देकर उसकी मां फरार हो गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।

महिला ने कपड़े बदलने के बहाने से डॉक्टरों को किया बाहर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार रात को एक गर्भवती महिला इमरजेंसी वार्ड में आई। जिसने पेट में दर्द होने की बात कही। वार्ड से महिला ने कपडे बदलने के बहाने से डॉक्टरों को बाहर कर दिया।

अंदर का नजारा देख सन रह गया स्टॉफ कुछ समय बाद महिला वार्ड से फरार हो गई। बाद में किसी नवजात के रोने की आवाज सुनकर स्टाफ कर्मी वार्ड में पहुंचे तो नजारा देखकर सन रह गए। वहां उन्होंने देखा कि कुछ समय पहले जन्मी खून से लथपथ और नाल में लिपटी एक नवजात बच्ची रो रही है।

महिला कौन थी और कहा से आई कोई जानकारी नहीं

अस्पताल प्रशासन और लोगों ने महिला को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला कौन थी और कहा से आई इसके बारे में हमे अभी कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद महाराणा भूचाल अस्पतालकर्मियों ने नवजात को बाल चिकित्सालय पहुंचाया।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग