लापता हुए प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति कमलेश का यह वीडियो आया सामने

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी का मुम्बई से होटल छोड़ते वक्त का एक वीडियो आया सामने है। सभापति ने इस होटल को गुरुवार (17 मई) शाम साढे सात बजे छोड़ा था। ये वीडियो होटल के सीसीटीवी कैमरे से लिया गया है। कमलेश यलो टी शर्ट पहने हुए हैं। वे मुम्बई से बुहारनपुर के लिए निकले थे।

इस होटल को छोडऩे के बाद से ही वे मुम्बई से लापता हो गए हैं। उनको अब तक कोई अता-पता नहीं चला है। सभापति डोसी की तलाश के लिए प्रतापगढ़ से साइबर सेल व पुलिस की टीम मुम्बई पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि नगर परिषद कमलेश डोसी 16 मई को प्रतापगढ़ से घर पर कहकर गए थे कि वह जयपुर और इसके बाद मुम्बई और इसके बाद जैनसंत के दर्शन करने बुरहानपुर जाएंगे।

वह पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय के साथ 16 मई दोपहर को जयपुर के लिए रवाना हुए। जहां 17 मई सुबह हवाई जहाज से मुम्बई गए। पूर्व पार्षद मालवीय ने डोसी को एयरपोर्ट पर छोड़ा। हवाई जहाज से वे 17 मई दोपहर को मुम्बई पहुंचे। जहां एक होटल में ठहरे। यहां रात आठ बजे मोबाइल से पत्नी से बात की। डोसी ने बताया कि वह रात को बुरहानपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद होटल से निकल गए।

फिर नहीं मिली लोकेशन होटल से निकलने के बाद रात पौने 11 बजे तक मोबाइल चालू था। लेकिन मुम्बई के कुरला में पौने 11 बजे के बाद डोसी के किसी भी मोबाइल की लोकेशन नहीं मिली। 18 मई शाम तक भी कोई सम्पर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने बुरहानपुर में जैन संतों के यहां भी सम्पर्क किया। लेकिन डोसी वहां भी नहीं पहुंचे। इसके बाद डोसी के भाई अल्पेश ने शुक्रवार देर रात को प्रतापगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम