AMU में जिन्ना की तस्वीर पर उठा बवाल पहुंचा राजस्थान के इस शहर तक, यहां के स्टूडेंट्स ने किया कुछ ऐसा..
AMU विवाद, एबीवीपी व छात्रसंघ ने जताया विरोध
उदयपुर . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष भवानीशंकर बोरिवाल के नेतृत्व में युवाओं ने मंगलवार को कॉमर्स कॉलेज से रैली निकाली जिसमें जिन्ना व उसके समर्थकों के प्रति विरोध जताया गया। विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की। अलीगढ़ मुस्लिम विवि में जिन्ना की तस्वीर पर उठे बवाल को लेकर यह विरोध जताया गया।
परिषद के प्रांत सहमंत्री जयेश जोशी ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैम्पस छात्र का भविष्य बनाते हैं, आज इन्हीं कैंपस में इस प्रकार के विवादित कार्य चल रहे हैं। विभाग संगठन मंत्री पूरन सिंह ने बताया कि देश का बंटवारा एक काला दिन था, जिन्ना ने देश का ऐसा बंटवारा करवाया, जिसमें 5 लाख लोगों की हत्या हुई।
इस अवसर पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिनेश डांगी, अविनाश यादव, सुखदेव डांगी, दुर्गेश डांगी, महिपाल सिंह, जयेश जोशी, नीरज सामर, विधि महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष नवीन मेनारिया, कमलेश सामरिया, हिमांशु बागड़ी सहित कई छात्र मौजूद थे। रैली के दौरान पुख्ता पुलिस बंदोबस्त था।

Comments
Post a Comment