आ गया पतंजलि का सिम कार्ड, सिर्फ 144 रुपए में 2GB डाटा के साथ और भी बहुत कुछ

पतंजलि और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मिलकर नया सिम लॉन्च किया है.

देश के सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि ने अब टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री की है. बाबा रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च किया है. इसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' नाम दिया गया है.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के धमाकेदार आगाज के बाद टेलीकॉम सेक्टर में एक और स्वदेशी कंपनी की एंट्री हो गई है. देश के सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर गुड्स ब्रांड पंतजलि ने अब अपनी सिम लॉन्च की है. बाबा रामदेव ने एक इवेंट में पतंजलि का सिम कार्ड लॉन्च किया है. इसे 'स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड' नाम दिया गया है. इसे पतंजलि और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मिलकर लॉन्च किया है. पतंजलि के सिम में यूजर्स को 144 रुपए में रिचार्ज कराने पर 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि इस सिम के जरिए पतंजलि के प्रोडक्ट पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जाएगा. 

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग