JEE MAIN का रिजल्ट जारी , कोटा कोचिंग के छात्र पार्थ लथुरिया देश में तीसरे स्थान पर
कोटा. सालभर कड़ी मेहनत करने के बाद सोमवार को जेईई मेंस का परिणाम जैसे ही घोषित हुआ, कोचिंग सिटी कोटा में चारों ओर खुशी और उल्लास का माहौल है । ALLEN कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा किए गए दावे के मुताबिक कोचिंग के छात्र पार्थ लथुरिया ने आल इंडिया रैंक में तीसरे स्थान हासिल किया है । विद्यार्थियों के साथ कोचिंग संस्थानों की फैकल्टी व निदेशक भी जश्न में डूबे गए है। कोचिंग एरिया में पटाखों व ढोल की गूंज से एेसा लग रहा है जैसे दिवाली हो। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को सफलता की शुभकामनाएं दी। ढोल की थाप पर कोचिंग संस्थानों व हॉस्टल्स में जमकर डांसहो रहा है । आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा है तो कही विद्यार्थी केक काटकर जश्न मना रहे है जो विद्यार्थी परीक्षा के बाद घर चले गए थे, उन्होंने फोन पर फैकल्टी से बात कर खुशी जताई । जैसे-जैसे परिणाम की तस्वीर साफ होती जा रही है वैसे-वैसे जश्न व उल्लास बढ़ता ही जा रहा है।
अगला पड़ाव कोटा. जेईई मेन्स के बाद अगला पड़ाव एडवांस का है। इसकी परीक्षा 20मई को होगी। 23 आईआईटी, एमएनआईटी व देश के प्रमुख इजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए देशभर के लगभग सभी बड़े शहरों में सेंटर बनाए गए हैं।
यहां देखे रिजल्ट
पेपर-1 और पेपर-2 का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर पेपर-1 और पेपर-2 के रिजल्ट के दो अलग लिंक्स में देखा जा सकता है। जेईई मेन 2018 की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट jeemain.nic.in पर भी देख सकते हैं।
जेईई मैन : कितनी सीटों पर मेन के स्कोर पर एडमिशन
2.24 लाख स्टूडेंट्स करेंगे एडवांस के लिए क्वालीफाई
36059 कुल सीटें 10988 आईआईटी 17808 एनआईटी 3343 ट्रिपलआईटी 3920 जीएफटीआई
यूं बढ़ रही मैंस देने वालों की संख्या
साल - स्टूडेंट्स
2014 - 1344907
2015 - 1292917
2016 - 1207058
2017 - 1220746
2018 - 12.50 लाख
248 शहरों में हुआ था एग्जाम
10 विदेशी शहरों में
18 सेंटसज़् कोटा में
कोटा के 9800 स्टूडेंट्स हुए शामिल
8 अप्रेल को ऑफलाइन एग्जाम
15-16 को ऑनलाइन एक्जाम
Comments
Post a Comment