राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष की चर्चा के बीच परनामी को लेकर खुला ये बड़ा रहस्य, पार्टी ने अभी नहीं स्वीकारा है इस्तीफा

राजस्थान में अशोक परनामी के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफे को 7 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन प्रदेश में अभी तक नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। भाजपा को नए प्रदेशाध्यक्ष का इंतजार है। वहीं इस बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने पत्रकारों से इस मामले को लेकर विशेष बातचीत की।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जन सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व जिसे भी सौंपा जाएगा, पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ काम करेंगे। मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि नए प्रदेशाध्यक्ष का फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

भाजपा को नए प्रदेशाध्यक्ष का इंतजार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने कहा कि राजस्थान के नए प्रदेशाध्यक्ष का फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व से ही होगा। जातिगत समीकरणों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी जाति-धर्म के कार्यकर्ता है। किसी में जाति-धर्म के आधार पर कोई मन मुटाव नहीं है।
अभी नहीं स्वीकारा इस्तीफा

अभी नहीं स्वीकारा इस्तीफा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष को हटाए जाने के सवाल पर कहा कि अशोक परनामी ने खुद निजी व्यस्तता के चलते अपने पद से त्यागपत्र दिया है, लेकिन अभी तक उनको इस्तीफा नहीं स्वीकारा गया है। उन्होंने कहा कि परनामी का त्यागपत्र कब स्वीकारा जाएगा और प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, यह सब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।
कौन होगा राजस्थान का चेहरा?
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पार्टी के ही कुछ नेताओं का नाम आ रहा है। सूत्रों की माने तो बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष के नामों में ओम बिड़ला और अर्जुन राम मेघवाल के नामों की चर्चा के साथ-साथ अब यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व वन मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, पूर्व प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया का भी नाम शामिल हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम