केएल राहुल ने दिखाया दम, जड़ दी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी 

पंजाब की ओर से ओपनर केएल राहुल ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

मोहाली: कप्तान गौतम गंभीर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल मैच के अपने शुरुआती मैच में पंजाब के खिलाफ सात विकेट गंवाकर 166 रन बनाए. पंजाब ने भी जोरदार पलटवार किया और दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब की ओर से ओपनर केएल राहुल ने टीम को तेज शुरुआत दी. पंजाब का स्कोर 3 ओवर में ही 50 रन के पार पहुंच गया. राहुल ने महज 14 गेंदों में आईपीएल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई. राहुल ने कुल 51 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं.  राहुल ने ऐसा कहर बरपाया कि दिल्ली अंत तक उससे उबर नहीं पाई.

आईपीएल की सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई
राहुल ने 14 गेंद में अर्धशतक जड़कर आईपीएल की सबसे फाटेस्ट हाफ सेंचुरी लगाई है. इसके साथ ही उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. यानी पहले यह रिकॉर्ड पठान के नाम था जिन्होंने 2014 में कोलकाता की ओर से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने का कारनामा आईपीएल में सुनील नारायण के नाम भी दर्ज है. सुनील नारायण ने 2017 में कोलकाता की ओर से बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाई थी. इसके बाद सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने 16 गेंदों में 2014 में मुंबई के पंजाब के खिलाफ तेजतर्रार फिफ्टी जमाई थी. 

14 गेदों में से 2 पर नहीं बना पाए कोई रन
राहुल की धुंआधार पारी पर नजर डालें तो पाएंगे कि उन्होंने 14 गेदों में फिफ्टी जरूर लगाई लेकिन इसमें 2 गेदें ऐसी रहीं जिस पर कोई रन नहीं बना. इस तरह से उन्होंने 12 गेदों पर ये तेजतर्रार पारी खेली. राहुल ने जो असल में 12 गेदें खेलीं उनमें 1 गेंद पर 1 रन, एक गेंद पर 2 रन, 6 चौके और 4 छक्के शामिल हैं.  

ये रहा 14 गेदों का हिसाब
पहली गेंद - कोई रन नहीं बना 
दूसरी गेंद - 2 रन लिए. 
तीसरी गेंद - कोई रन नहीं बना
चौथी गेंद - छक्का लगाया 
पांचवी गेंद - चौका लगाया 
छठवीं गेंद - फिर चौका लगाया 
सातवीं गेंद - छक्का लगाया 
आठवीं गेंद - चौका लगाया 
नौंवी गेंद - एक रन लिया 
दसवीं गेंद - चौका लगाया 
ग्यारहीं गेंद - छक्का लगाया 
बारहवीं गेंद - छक्का लगाया 
तेरहवीं गेंद - चौका लगाया 
चौदहवीं गेंद - चौका लगाया 

दिल्ली ने छह विकेट पर 166 रन बनाए
इससे पहले दिल्ली ने 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाए. कैप्टन गौतम गंभीर ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. ये उनकी 36वीं हाफ सेंचुरी थी. वहीं रिषभ पंत ने 28 और क्रिस मॉरिस 27 रन बनाए. पहला आईपीएल खेल रहे मुजीब उर रहमान और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. कप्तान आर अश्विन ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने अफगानिस्तान के 17 वर्षीय आफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी टीम में शामिल किया जो लीग में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. 

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही, टीम ने महज 12 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो का विकेट खो दिया जो रहमान की गेंद पर पगबाधा हुए. कप्तान गंभीर ने रन आउट होने से पहले 42 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के से 55 रन की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भी 28 रन का योगदान दिया और क्रिस मौरिस 27 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने 13 गेंद में चार चौके और एक छक्का जमाया जबकि मौरिस की 16 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था. रहमान ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए गंभीर को रन आउट भी किया. मोहित को भी 33 रन देकर दो विकेट मिले जबकि अश्विन और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट प्राप्त किया. 

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम