राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, पटवारी और ग्रामसेवक समेत इन पदों पर होगी भर्ती!

राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर रोजगार का सुनहरा अवसर दिया है। इस बार सरकार ने पटवारी, ग्रामसेवक, प्रयोगशाला सहायक, अन्वेषक एवं संकलनकर्ता एवं पशुधन सहायक के पदों पर चयन का अवसर दिया है।

राजस्थान सरकार ने इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड को भी आदेश जारी कर दिए है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा पटवारी के 18, ग्राम सेवक के 4, प्रयोगशाला सहायक के 2, अन्वेषक एवं संकलन कर्ता का एक एवं पशुधन सहायक के 5 अभ्यर्थियों का अस्थाई चयन करने का निर्णय किया है।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ बी.एल. जाटावत की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. जाटावत ने बताया कि पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा-2015 में पूर्व में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यार्थियों में से पात्र पाये गये 18 अभ्यार्थियों का अग्रिम रूप से चयन करने का निर्णय लिया गया।

इसी प्रकार ग्राम सेवक सीधी भर्ती परीक्षा-2016 मेें 4, प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2016 में 2, अन्वेक्षण एवं संकलनकर्ता सीधी भर्ती-2016 में संकलनकर्ता के पद के लिए एक व पशुधन सहायक सीधी भर्ती-2016 (गैर अनुसूचित क्षेत्र) में 5 पूर्व में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से पात्र पाये गये अभ्यार्थियों का अस्थाई रूप से चयन करने का निर्णय लिया गया है।

READ : पुलिस विभाग में भर्ती का सुनहरा अवसर, 8 हज़ार से ज्यादा पदों में भर्ती के साथ रद्द हुए 5500 पदों को भी मिली मंजूरी

इसी माह पूरी होगी ये कार्यवाही

बैठक में डॉ. जाटावत ने अधिकारियों को बोर्ड में विचाराधीन भर्तियों, विज्ञप्तियों की कार्यवाही इसी माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये है। बैठक में बोर्ड सदस्य डॉ॰ नन्द सिंह नरूका, विनोद यादव, अल्का सिंह सिराधना एवं डॉ. विजयलक्ष्मी महिन्द्रा सहित बोर्ड के सचिव रामचन्द्र बैरवा व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम