राजस्थान में कल से किसान करने जा रहे है महापड़ाव, ये है किसानों की सरकार से मांगे

किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं लम्बित मांगों को लेकर सरकार के विरोध स्वरूप अखिल भारतीय संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले एक मई से यहां जनजाति आयुक्त कार्यालय के समक्ष महापड़ाव डाला जाएगा। संयोजक रमेश नन्दवाना ने बताया कि इसे लेकर उदयपुर संभाग की सभी तहसीलों सहित बारा, कोटा, टोंक और भीलवाड़ा जिलों में जनसम्पर्क व तैयारी बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि लोग 1 मई को पैदल जत्थों के रूप में एवं अपने-अपने वाहनों से उदयपुर के टाउन हॉल पहुंचेंगे, जहां से जुलूस के रूप में जनजाति आयुक्त कार्यालय पहुंचकर महापड़ाव डालेंगे ।
इन संगठनों का साथ महापड़ाव

मेवाड़-वागड़ के आदिवासियों और किसानों के साथ अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन), अखिल भारतीय किसान महासभा, जंगल-जमीन-जन आंदोलन, राजस्थान आदिवासी अधिकार मंच, आदिवासी जनाधिकार एका मंच, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा, वागड़-मजदूर किसान संगठन, राजस्थान आदिवासी संघ, राजस्थान आदिवासी महासभा, जनजातीय अधिकार मंच, एकता संघर्ष मंच, अंबेडकरवादी जन क्रंाति मंच, दलित शोषण मुक्ति मंच सहित कई अन्य संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति डालेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम