राजधानी में अचानक मौसम पलटने से बारिश के साथ यहां गिरे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सुबह से लगातार पारे में बढ़ोतरी के बाद अचानक प्रदेश में मौसम पलटा गया। जहां भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन कर रखा था। वहीं शहर में बारिश होने से भीषण गर्मी के प्रकोप से जयपुरवासियों को थोड़ी राहत मिली है। दिनभर 44.2 डिग्री तापमान सहने के बाद शाम को शहर में बादल मंडराए। शहर में हर जगह तेज बारिश हुई। तापमान में आई गिरावट से लोगों को राहत की सांस मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश से लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी । गौरतलब है कि रविवार को 43.1 डिग्री तापमान की अपेक्षा सोमवार को तापमान बढ़कर 44.2 हो गया। प्रदेश में यहां गिरे ओले

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में बह रही दक्षिण पश्चिमी हवा के कारण गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र की ओर से आ रही सतही गर्म हवाओं से भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है, जो अगले दो-तीन दिन और जारी रहेगा। हालांकि अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने बौछारें गिरने का अनुमान बताया है। सवाई माधोपुर और भरतपुर में बौछारों के साथ चने के आकार के ओले गिरने से गर्मी से लोगो को राहत भी मिली है।

सुबह नौ बजे ही पारा 35 डिग्री

राजधानी जयपुर में आज सुबह हवा के साथ घुली धूल ने शहरवासियों को खासा परेशान किया। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री रहा, वहीं आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है । स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने व दिन में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना के बीच हल्की बारिश ने शहर को भीषण गर्मी से राहत दिलाई । प्रदेश में हलकी बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 44.2 डिग्री से भीषण गर्मी के चलते आमजन को मौसम की इस सौगात से बहुत राहत महसूस हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग