ट्रोले ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बेटी की दर्दनाक मौत

अजमेर। शहर के अशोक उद्यान के पास रविवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों घायल को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अलवर गेट इलाके में मातम पसर गया। गेगल थाना पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अलवर गेट निवासी बलदेव दुआ रविवार दोपहर बेटी आकांक्षा दुआ(21) के साथ किशनगढ़ स्थित अजमेर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के लिए निकले। अशोक उद्यान से आगे कायड़ विश्राम स्थली मार्ग की तरफ से तेज रफ्तार में आए ट्रोले ने दुआ की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुआ और उनकी पुत्री आकांक्षा गंभीररूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। जहां आकांक्षा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से चालक ट्रोला छोड़कर फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही सिख समाज के लोग अस्पताल पहुंच गए। घर पर जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मातम पसर गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। दुआ की हालत ठीक नहीं होने पर परिजन ने शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग