मई में निकलेंगे राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट, 25 हजार एग्जामिनर चेक करेंगे एक करोड़ कॉपी 

शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी के सभी परिणाम मई में जारी कर दिए जाएंगे।

सुरेश लालवानी/अजमेर

 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लगभग 25 हजार परीक्षक करेंगे। उत्तर पुस्तिकांए जांचने का कार्य प्रांरभ हो चुका है। दसवीं और प्रवेशिका की परीक्षाएं 26 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं, जबकि सीनियर सैकंडरी का अंतिम पेपर दो अप्रेल को होगा। शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी के सभी परिणाम मई में जारी कर दिए जाएंगे।

बोर्ड की परीक्षाओं में इस साल 19 लाख 19 हजार 849 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा बोर्ड इन परीक्षार्थियों से छह विषयों की परीक्षाएं लेता है। इस लिहाज से इस साल शिक्षा बोर्ड को लगभग एक करोड़ 15 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जंचवानी होंगी।

परीक्षा के पहले दिन से ही मूल्यांकन

शिक्षा बोर्ड ने निर्धारित समय पर परिणाम जारी करने के लिए परीक्षा प्रारंभ होने वाले दिन से ही उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए पूरे राज्य में उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र खोलने के साथ बोर्ड में रात्रिकालीन पारी में कार्य शुरू कराया है। इस व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रारंभ होने के पहले दिन से ही संग्रहण केन्द्रों से उत्तर पुस्तिकाएं अजमेर के मुख्य कार्यालय भिजवाई जाती हैं और यहां से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बनाकर संबंधित परीक्षकों को भिजवा दी जाती हैं। इस व्यवस्था की बदौलत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त होते-होते अधिकांश उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

 

मई में आएंगे परिणाम

सीनियर सैकंडरी के विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग सहित वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं के परिणाम मई में जारी कर दिए जाएंगे। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली प्री-परीक्षाओं और देश के बड़े शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के मद्देनजर सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग का परिणाम सबसे पहले जारी किया जाएगा। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग का परिणाम भी आएगा। अलबत्ता कला वर्ग का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना है।

दसवीं का परिणाम जून में

शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावना है। इस परीक्षा में सर्वाधिक 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सीनियर सैकंडरी की परीक्षाओं के परिणाम पहले निकालने की व्यवस्था के कारण दसवीं का परिणाम जून में आएगा।

फैक्ट फाइल

1 करोड़ 15 लाख से अधिक - उत्तर पुस्तिकाएं
25 हजार - परीक्षक जांचेंगे कॉपियां

19,19,849- सभी परीक्षाओं में कुल परीक्षार्थी
8,26,570 - सीनियर सैकंडरी परीक्षार्थी

10,82,972- दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी
3,266- वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षार्थी

7,041- प्रवेशिक परीक्षार्थी
5,37,259 - सीनियर सैकंडरी कला वर्ग

2,46,254- सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग
42,665- सीनियर सैकंडरी वाणिज्य वर्ग परीक्षार्थी

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम