शुरू हुई RPSC की रोजगार एक्सप्रेस : इन पदों पर मांगे ऑनलाइन आवेदन, जानें कौन-कौन सी निकाली भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग की रोजगार एक्सप्रेस चालू हो गई है। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक सहित इन पदों पर मांगे ऑनलाइन आवेदन
अजमेर . राजस्थान लोक सेवा आयोग की रोजगारएक्सप्रेस चालू हो गई है। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक और आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी शुरू करने का फैसला किया है।
आयोग को आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा-2017, द्वितीय श्रेणी शिक्षक सहित संस्कृत शिक्षा, कृषि, पुस्तकालय और अन्य विभागों के लिए भर्ती परीक्षाएं करानी हैं। पिछले ढाई महीने से आयोग को नई भर्तियां नहीं मिल पाई थी। इस साल विधानसभा चुनाव होने के चलते सरकार और आयोग को भर्तियां सौंपी हैं।
प्रधानाध्यापक के 1200 पद
माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) के 1200 पदों पर भर्तियां होंगी। इनमें सामान्य, विधवा, परित्यक्ता, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एमबीसी वर्ग के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 9 अप्रेल से 8 मई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ऑफलाइन/ऑनलाइन होगी।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी-201 पद
आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 201 पदों पर भर्ती होंगी। इनमें भी सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, परित्यक्ता और अन्य श्रेणी के पद शामिल हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रेल से 6 मई तक किए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन होगी। इसी विभाग में टीएसपी क्षेत्र में भी 24 पदों पर भी भर्ती होगी।
वन टाइम रजिस्ट्रेशन
आयोग ने करीब 12 साल बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना को शुरू किया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को आयोग की स्टेट रिक्रूमेंट पोर्टल पर सेवा का चयन करना होगा। पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेन कर अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क आवेदन पत्र भरकर पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा से भुगतान करना होगा।
(नोट-पदों की संख्या में कमी/वृद्धि आयोग द्वारा की जा सकती है)
Comments
Post a Comment