IPL 2018:15 मिनट डांस करने के 5Cr. लेंगे रणवीर, ऐसी है बाकी सेलेब्स की फीस
7 अप्रैल से IPL 2018 शुरू होने जा रहे हैं। जिसकी ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह परफॉर्म कर सकते हैं।
मुंबई. 7 अप्रैल से IPL 2018 शुरू होने जा रहे हैं। इसी बीच आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे परफॉर्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2018 में परफॉर्म करने के लिए रणवीर सिंह सबसे ज्यादा पैसे ले रहे हैं। वे सेरेमनी में 15 मिनट परफॉर्म करेंगे और इसके लिए 5 करोड़ रु. की मोटी फीस लेंगे। बता दें, रणवीर की फिल्म 'पद्मावत' हिट होने के बाद से वे सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। पिछली बार IPL 2017 में यहां मलाइका अरोड़ा, सुशांत सिंह, दिशा पाटनी, रितेश देशमुख, एमी जैक्शन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन सहित कई बड़े स्टार ने परफॉर्म किया था। हालांकि इस बार की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है लेकिन कई बड़े A-लिस्टर स्टार्स यहां परफॉर्म कर सकते हैं। आज इस पैकेज में जानके हैं कि बॉलीवुड के बड़े स्टार्स प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए कितनी फीस लेते हैं। जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...
Comments
Post a Comment