INDvSL T20I Live: धवन और मनीष पांडे ने टीम इंडिया को 50 रन के पार लगाया

श्रीलंका के खिलाफ निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की स्थिति खराब शुरुआत के बाद सुधर गई है। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 29* और मनीष पांडे 21* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

श्रीलंका का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला पारी के पहले ही ओवर में सही साबित होता दिखा। दुश्मंथा चमीरा की गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जीवन मेंडिस ने मिड ऑफ पर पीछे दौड़ लगाते हुए सनसनीखेज कैच लपका। अगले ओवर में सुरेश रैना (1) भी पवेलियन लौट गए। रैना का विकेट बेहद शर्मनाक रहा। नुवान प्रदीप की फुलटॉस गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। श्रीलंका की तरफ से दुश्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप ने एक-एक विकेट लिया है।
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। युवा विजय शंकर टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।
बता दें कि निदाहास ट्रॉफी श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित की जा रही है। इस सीरीज में कुल तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्रीलंका और टीम इंडिया के अलावा बांग्लादेश की टीम इस सीरीज का हिस्सा है।
बहरहाल, रोहित शर्मा ने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। आईसीसी की मौजूदा टी-20 रैंकिंग में भी टीम इंडिया श्रीलंका से काफी आगे है। टी-20 रैंकिंग में भारत जहां तीसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका छह पायदान नीच 9वें स्थान पर है।
आंकड़ों के मुताबिक टीम इंडिया की जीत का सबसे अच्छा रिकॉर्ड श्रीलंका में ही है। विदेशी जमीं पर भारत ने सबसे अधिक 59 जीत श्रीलंका में ही हासिल की हैं। जीत का यह आंकड़ा क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (46), बांग्लादेश (45) और फिर इंग्लैंड (43) का नंबर आता है। 
इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 10 में जीत और 4 में हार मिली है।
भारत ने प्रेमदासा स्टेडियम में 7 टी-20 मैच खेले हैं और उसे केवल एक मैच में अब तक हार का सामना करना पड़ा है। 
वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका का रिकॉर्ड इस मामले में बेहद खराब है। श्रीलंका ने इस मैदान पर 14 मैच खेले हैं और उसे केवल दो जीत नसीब हुई हैं। इसमें एक जीत बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल उसे मिली थी।
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दु
ल ठाकुर, जयदेव उनाडकट और युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका: उपुल थरंगा, दनुश्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल (कप्तान/विकेटकीपर), कुसल परेरा, दासुन शनाका, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, अकिला धनंजय, दुश्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम