INDvBAN Live: टीम इंडिया ने टॉस जीता, लिया गेंदबाजी का फैसला

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा में खेले जा रहे इस मैच के लिए टीम इंडिया ने पहले मैच की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि टीम इंडिया को पहले मैच में श्रीलंका के हाथों 5 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। टेस्ट, टी-20 और वन-डे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल (सभी श्रीलंका से) गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी के लिए बेताब होगी।
सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कहा है कि टीम के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। चोटिल शाकिब अल हसन की अनुपस्थिति में महमूदुल्लाह टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट और युजवेंद्र चहल।
बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, महमुदुल्लाह (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, नजमुल हसन, रूबल हुसैन, तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम