INDvBAN LIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच निदाहास टी-20 ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा है।
इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर विजय शकर 5* और के मनीष पांडे 8* रन बनाकर मौजूद हैं। भारत को जीतने के लिए अभी भी 63 रन की दरकार है और उसके 6 विकेट शेष हैं।
टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के तौर पर लगा। धवन ने 6 बॉल पर 1 छक्के की मदद से 10 रन बनाए। उन्हें शाकिब अल हसन ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मैदान पर आए सुरेश रैना अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रूबेल हुसैन की लेग साइट पर जाती बॉल पर अपना बल्ला लगा बैठे। इसके बाद बाकी का काम विकेट के पीछे मुशफिकुर रहीम ने कैच पकड़कर पूरा किया।
शानदार खेल रहे के एल राहुल के तौर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। राहुल ने 14 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन रन बनाकर रूबेल हुसैन के शिकार हुए। कप्तानी पारी खेल रहे रोहित शर्मा 56 रन बनाकर नजमुल इस्लाम की बॉल पर छक्का मारने के चक्कर में मिडऑन पर महमुदुल्लाह के हाथों कैच आउट हुए।
मैच में बांग्लादेश की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और वॉशिंगटन सुंदर ने लिटन दास को महज 11 रन पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद तमीम इकबाल और सोम्य सरकार को युजवेंद्र चहल ने एक ही ओवर में आउट करके बांग्लादेश पर दवाब बनाए रखा।
इन दोनों के आउट होने के बाद मुशफिकुर रहीम भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और महज 9 रन बनाकर चहल के शिकार बने। मैच में जहां एक ओर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन दूसरी ओर सब्बीर रहमान ने तेजी रन बनाना जारी रखा।
टीम इंडिया को पहली सफलता एक बार फिर युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक दिख लग रहे लिटन दास को सुरेश रैना के हाथों कैच आउट किया। दास ने 9 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाने में कामयाब रहे।
लिटन दास के आउट होते ही अगले ही ओवर में दूसरे ओपनर तमीम इकबाल भी पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल की गेंद पर तमीम लॉग ऑन पर छक्का मारने की फिराक में वहां खड़े शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। तमीम ने 13 गेंद पर 1 चौके की मदद से 15 रन की पारी खेली। चहल ने अपने पहली ओवर में तमीम के बाद सौम्य सरकार को 1 रन पर आउट करने में कामयाब रहे। सरकार ने उनकी गेंद पर स्वीप मारा लेकिन बॉल सीधे धवन के हाथों में चली गई।
Comments
Post a Comment