ग्राम बाड़ी में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
ग्राम बाड़ी में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित
महावीर इंटरनेशनल निम्बाहेड़ा के तत्त्वाधान में शुक्रवार को विश्नोई डेन्टल केयर के सहयोग से ग्राम बाड़ी के अटल सेवा केंद्र में दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डा आर आर विश्नोई व उनकी टीम ने 128 ग्रामीणों की जांच की गई 14 ग्रामीणों में गंभीर समस्या होने के कारण उपचार के लिए निम्बाहेड़ा स्थित डेंटल केयर पर बुलाया गया।
उक्त शिविर में एपेक्स के अंतरराष्ट्रीय सचिव कमलेश ढेलावत, सेन्टर चेयरमैन रवि मोदी, सचिव आशीष बोड़ाना, सह सचिव विकास पटवारी, जगदीश मंत्री, गोपाल लाल सोनी, बाबू लाल नागोता,
रवि अग्रवाल,अनंत चपलोत, सोनू सेन, बाड़ी ग्राम सरपंच बलवंत चपलोत, रत्नेश छाजेड़ आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
Comments
Post a Comment