खुशखबरी, एक अप्रेल से राजस्थान के सभी स्टेट हाईवे टोल हाे जाएंगे फ्री 

एक अप्रेल से राजस्थान में स्टेट हाईवे टोल मुक्त हाे जाएंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में स्टेट हार्इवे फ्री करने की घाेषणा की थी।

जयपुर। एक अप्रेल से राजस्थान में स्टेट हाईवे टोल मुक्त हाे जाएंगे। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में स्टेट हार्इवे फ्री करने की घाेषणा की थी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बजट में स्टेट हाईवे को टोल फ्री करने की घोषणा की थी। जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही ये घोषणा पूरे राजस्थान में लागू हो जाएगी।

आपकाे बता दें कि टाेल केवल स्टेट हार्इवे पर हाेगा। नेशनल हार्इवे पर टाेल यथावत रहेगा। राजस्थान की जनता काफी समय से स्टेट हाईवे को टोल फ्री करने की मांग कर रही थी। जिसकाे सरकार ने मान लिया।

सीएम राजे के स्टेट हाइवे पर प्राईवेट वाहनों को टोल मुक्त करने की घाेषणा के साथ ही प्रदेशभर में टोल बूथों पर माथाफोड़ी सामने आर्इ थी। लाेगाें ने टाेल फ्री की घाेषणा की खबराें के बाद टाेल देने से इंकार कर दिया था। कर्इ जगह ताे झगड़े के हालात बने। जिसे नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

टोल बूथों पर टोलकर्मी यह कहते रहे कि अभी टोल फ्री के आदेश नहीं आए है। वहीं, निजी वाहन चालक उन्हें सरकार की घोषणा का हवाला देते रहे। कई टोल नाकों पर टोलकर्मियों ने वाहन चालकों को उनके विभाग से आए नवीन आदेश भी दिखाए, जिनमें गजट नोटिफिकेशन तक पूर्व की भांति टोल वसूले जाने की बात कही गई थी। इसके बाद भी कई टोल नाकों पर वाहन चालक नहीं माने और कई बार उलझने के हालात बने।

उधर, सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों का कहना था कि स्टेट हाइवे पर प्राईवेट वाहनों के टोल मुक्त होने में समय लगेगा। टोल मुक्त की फाइल पहले विधि विभाग में जाएगी। इसके बाद वित्त विभाग। बाद में घोषणा के नफा-नुकसान पर चर्चा होगी। इसके बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। इस सारी प्रक्रिया में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि संभवत: यह आदेश एक अप्रेल से लागू होंगे और निजी वाहन चालकों को टोल से छूट मिल सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग