जुलूस पर पथराव, दुकान और वाहनों में लगाई आग, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा 

जुलूस पर पथराव, दुकान और वाहनों में लगाई आग, पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा

जिले के जैतारण शहर में शनिवार शाम को हनुमान जन्मोत्सव के तहत निकली शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई।

पाली। जिले के जैतारण शहर में शनिवार शाम कोहनुमान जन्मोत्सव के तहत निकली शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों की ओर से जुलूस पर पथराव किया गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने दुकानों, मॉल और वाहनों में आग लगा दी। अचानक हुई घटना के बाद लोगों ने छुपकर जान बचाई।

जानकारी के अनुसार जैतारण शहर के मुख्य बाजार से हनुमान जन्मोत्सव का जुलूस निकल रहा था। इस दौरान कुछ उपद्रवी लोगों की ओर से पत्थर फेंके गए। इसके बाद लोग आक्रोश में आ गए और दूसरी ओर से भी पत्थर फेंके गए।

इसके बाद वहां खड़ी बस और हाथ ठेलों के साथ वाहनों में आग लगा दी गई। पास ही स्थित एक शॉपिंग मॉल और कुछ दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद लोगों में दहशत में आ गए। लोगों ने अपनी दुकानों को बंद कर घरों की ओर भाग निकले। आगजनी का धुआं काफी दूर से देखा गया।

VIDEO : कुंभाराम आर्य लिफ्ट परियोजना का डैम टूटा, राजस्थान का मलसीसर कस्बा डूबने की आशंका

पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा
पुलिस ने किया बल प्रयोग मौके पर आएएसी के जवान तैनात किए गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। एक धार्मिक स्थल के बाहर भारी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। एहतियात के तौर पर सडक़ों पर यातायात बंद किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलते ही अशोक गहलोत का बड़ा बयान... राज्य कांग्रेस में मनभेद और मतभेद को लेकर कह डाला कुछ ऐसा

सोजत में भी गर्माया माहौल 
जैतारण जुलूस में तनाव के बाद देर शाम को सोजत शहर में निकल रहे जुलूस के दौरान भी माहौल गर्मा गया। जुलूस के मार्ग को लेकर गहमागहमी हुई। सोजत छावनी में तब्दील हो गया।


.




Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग