राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के विजेताओं को एन.एस.यू.आई.ने किया पुरुस्कृत

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी के विजेताओं को एन.एस.यू.आई.ने किया पुरुस्कृत

बाडी
01 मार्च
भारतीय राष्ट्रीय छात्रा संगठन एन.एस.यू.आई.व्दारा 26 जनवरी को आयोजित भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2018 में विद्यालय स्तर पर विजेता रही राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी की छात्रा हेमलता रेगर को 77 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शील्ड एवं प्रशस्ति पत्रा प्रदान किया गया वहीं विद्यालय की ही छात्रा दीपिका जाट को 74 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा एवं प्रीति लोहार को 72 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्रा एवं पेन व इंग्लिश डिक्शनरी भेंट कर पूर्व एन.एस.यू.आई.ब्लाक अध्यक्ष जसवन्त आंजना व्दारा पुरुस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय के 54 छात्रा-छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2018 में सम्मिलित होने पर प्रशस्ति-पत्रा प्रदान किये गये।
     राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हेमलता रेगर को एन.ए.यू.आई.निम्बाहेड़ा की ओर से आर.एस.सी.आई.टी. के माध्यम से निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स कराया जाएगा। 
इस अवसर पर नरेन्द्र जायसवाल राकेश कुमावत,संजय साहू,राहुल सेन सहित बड़ी संख्या में एन.एस.यू.आई.कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और संस्था प्राचार्य अशोक कुमार जैन सहित अध्यापकगण एवं छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम