चार दिन तक बंद रहेंगे सभी बैंक, जल्दी निपटा लें 29 मार्च से पहले अपने ये 3 काम
अगर आपने अपने बैंक के किसी भी तरह के काम को महीने के अंत तक के लिए बचा के रखा है हो जाएं सतर्क। क्योंकि मार्च महीने के अंत में बैंक लागातार 4 दिनों के लिए बंद रहेगा, ऐसे कोई भी काम पेंडिंग रहेगा तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी।
बता दें कि 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक सभी बैंक बंद रहेंगे। मालूम हो कि 29 मार्च को महावीर जयंती है, 30 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च को महीने का अखिरी शनिवार और 1 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी।29 मार्च से पहले-पहले आप सभी जरूर काम निपटा लें। अगर आपको चेक लगाना है तो अभी लगा लें क्योंकि आपका चेक छुट्टी के कारण कई दिनों के लिए फंस जाएगा और आपको दिक्कत होगी।
बैंक में कैश डिपॉजिट करना है तो भी अभी बैंक जाएं और डिपॉजिट करें, वरना बाद अफसोस होगा!
Comments
Post a Comment