एनएच 113 पर पुलिस गश्ती दल ने 27 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार 

वध के लिए गुजरात ले जा रहे थे गौवंश 
त्रिपाल से ढंके ट्रक में ठूंस-ठंूस कर भरे था गोवंश 
छोटीसादड़ी
छोटीसादड़ी पुलिस ने बुधवार रात को पुलिस गश्ती दल ने एनएच 113 पर कारुंडा चौराहे के पास त्रिपाल ढंके एक ट्रक में अवैध रूप से ठूंस-ठूंसकर भरे 27 गौवंश को छुड़ाया है। इस मामले में दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित अंधेरे में भाग छूटा। उक्त गोवंश को गुजरात ले जाया जा रहा था। 
थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि 
बुधवार रात्रि को पुलिस टीम हाइवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक हाइवे किनारे एक तरफ खड़ा नजर आया। पुलिस को देख कर उसमें बैठे दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा।उनसे पूछताछ की तो वे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का त्रिपाल हटाकर देखा तो ट्रक में 27 गौवंश को ठूंस-ठूंसकर भरे थे। 
हैड कांस्टेबल दुर्गासिंह व कांस्टेबल रामलाल, नरेंद्र व मुकेश ने उनसे सख्ती से पूछताछ की।
दोनों ने अपनी पहचान कान्हा पुत्र हजारीलाल गुर्जर निवासी बिरडी तहसील बेगंू व मदनलाल पुत्र छोगा बंजारा अम्बेडकर कॉलोनी कच्ची बस्ती भीलवाड़ा बताई। 
मुख्य आरोपी अंधेरे में भाग निकला। साथ ही पुलिस पूछताछ में उन्होंने गोवंश को गुजरात के कत्लखाने ले जाने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक में भरे 27 गोवंश को जमलावदा गांव स्थित गोपाल गोशाला में छोड़ कर ट्रक को पुलिस थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

===================================

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम