ऐसे तो 100 रुपए पहुंच जाएगा पेट्रोल! 'गुपचुप' बढ़ रहे हैं पेट्रोल के दाम, यहां जानें आज की ताज़ा कीमत

Petrol Price in Jaipur, Petrol ka Aaj Ka Rate: पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखि जा रही है। हर दिन तय होतीं हैं पेट्रोल-डीज़ल कीमतें।

जयपुर।

पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन पिछले सप्ताह भर की बात करें तो पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखि जा रही है। राजधानी जयपुर में आज गुरुवार 29 मार्च 2018 को पेट्रोल की कीमत 75 रूपए 77 पैसे प्रति लीटर है। इसमें कल यानी 28 मार्च 2018 की कीमत 75 रूपए 59 पैसे से 18 पैसे का उछाल देखने को मिला है।

 

जयपुर में पिछले 10 दिनों में पेट्रोल की कीमतें

29 March, 2018 ₹ 75.77 Per Litre ₹ 0.18 (rise)
28 March, 2018 ₹ 75.59 Per Litre ₹ 0.00 
27 March, 2018 ₹ 75.59 Per Litre ₹ 0.11 (rise)
26 March, 2018 ₹ 75.48 Per Litre ₹ 0.25 (rise)
25 March, 2018 ₹ 75.23 Per Litre ₹ 0.12 (rise)
24 March, 2018 ₹ 75.11 Per Litre ₹ 0.03 (rise)
23 March, 2018 ₹ 75.08 Per Litre ₹ -0.01 (down)
22 March, 2018 ₹ 75.09 Per Litre ₹ 0.06 (rise)
21 March, 2018 ₹ 75.03 Per Litre ₹ 0.00 
20 March, 2018 ₹ 75.03 Per Litre

जयपुर में पेट्रोल के सबसे ज़्यादा दाम 7 फरवरी को 76 रूपए 33 पैसे थे, वहीँ सबसे काम दाम 28 फरवरी को 74 रूपए 42 पैसे थे।

 

हर दिन तय होतीं हैं पेट्रोल-डीज़ल कीमतें 
पेट्रोल और डीज़ल हमेशा ही लोगों की ज़िन्दगी से जुड़ा हुआ है। तमाम तरह के उत्पादों की कीमतें पेट्रोल-डीज़ल के दामों से ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरह से जुडी हुई रहती हैं। ऐसे में ये जानना बेहद ज़रूरी हो जाता है कि इनके मौजूदा दाम क्या है। अंतर्राष्ट्रीय क्रूड ऑइल की कीमतों को ध्यान में रखते हुए अब पेट्रोलियम कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें जारी करतीं हैं।

 

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर लगेगी आग, कच्चे तेल की कीमत 39 माह के सबसे उच्चतम स्तर पर
एक बार फिर पेट्रोल आैर डीजल की मार आपकी जेब पर पड़ सकती है। इस बार ये मार आपको सरकार या तेल कंपनियों के वजह से नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय बाजार से पड़ेगी। दरअसल अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका असर देश में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों पर पडेगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब देश की आॅयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के कीमतों मे इजाफा करने के लिए मजबूर होन पड़ेगा। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

 

क्रुड आॅयल 71 डाॅलर प्रति बैरल के पार
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमज आज 71 डाॅलर प्रति बैरल के उपर पहुंच गया है। इसका असर अब देश के पेट्राेल आैर डीजल के दाम में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा।

 

डाॅलर के रुपए के प्रदर्शन से भी पड़ेगा असर
जानकारों ने अनुमान लगाया है कि, यदि कच्चे तेल का दाम 70 डाॅलर प्रति बैरल के उपर बना रहता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल आैर डीजल की कीमतें और उपर जा सकती है। हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करेगी की डाॅलर के मुकाबले रुपए का क्या प्रदर्शन है। यदि रुपए में मजबूती आती है तो पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगा।

 

कच्चे तेल के लिए अगला पांच साल होने वाले है खास
अभी हाल ही में इंटरनेशनल एनर्जी ने अपने एक ताजा रिपोर्ट में कहा था कि, कच्चे तेल के लिए अगले 5 साल बेहद खास रहने वाले है। क्योंकि इस दौरान कच्चे तेल का बाजार आेपेके के हाथ से निकल सकता जिसपर अमरीका दबदबा बढ़ने को अनुमान है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम