पेपर लीक: 10वीं और 12वीं की दोबारा होने वाली परीक्षाओं पर CBSE अध्यक्ष का बड़ा बयान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं के मैथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स के परीक्षा दोबारा लेने की घोषण की है। बोर्ड ने यह फैसला इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद लिया। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तारीखों का एलान नहीं किया गया है। 

इस बीच सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल ने कहा है कि 'हमने यह फैसला छात्रों के पक्ष में लिया है। हम उनकी बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एग्जाम की तारीखों का जल्द ही एलान किया जाएगा।'
बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक बोर्ड दसवीं के गणित व बारहवीं के इकोनॉमिक्स केपेपर की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बोर्ड ने साफ किया था कि एक सप्ताह के भीतर दोनों परीक्षा की तिथियों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 
बता दें कि कक्षा 10वीं के मैथ्स के पेपर का आयोजन बुधवार को ही किया गया था, लेकिन पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं इकोनॉमिक्स का पेपर सोमवार को करवाया गया था और उस दिन आरोप लगे थे कि परीक्षा से पहले परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। पहले जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 04 अप्रिल को खत्म हो रही है तो 12वीं के लिए आखिरी परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अब इन दोनों परीक्षाओं के दोबारा होने से हो सकता है कि इन अंतिम तारीखों में फेरबदल हो। 
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। पहले जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 04 अप्रिल को खत्म हो रही है तो 12वीं के लिए आखिरी परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अब इन दोनों परीक्षाओं के दोबारा होने से हो सकता है कि इन अंतिम तारीखों में फेरबदल हो।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम