NEET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, छह मई को होगा एग्जाम
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. (प्रतीकात्मक फोटो)
एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) छह मई को होगी. इस बारे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है.
नई दिल्ली : एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) छह मई को होगी. इस बारे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है. आवेदन पत्रों को ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 8 फरवरी को शुरू हो चुकी है. यह प्रक्रिया नौ मार्च को रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी. आवेदन संबंधी नोटिस के मुताबिक ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 10 मार्च है. शुल्क को रात 11 बजकर 50 मिनट तक जमा कर सकते हैं. असम, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के आवेदकों को छोड़कर बाकी सभी के लिए आधार नंबर जमा कराना अनिवार्य है. आधार नंबर, नाम, जन्मतिथि अथवा लिंग संबंधी जानकारी में अंतर पाए जाने पर उम्मीदार फॉर्म नहीं भर सकेंगे. उम्मीदवार www.cbseneet.nic.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
Comments
Post a Comment