बिग ब्रेकिंग न्यूज़ – भदेसर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अपहरण गैर इरादतन हत्या के मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 10:02:18 को मदनलाल बावरी निवासी कौशीथल ने अज्ञात मृतक अपने पुत्र कैलाश बावरी के रूप में पहचान कर एक मुकदमा इस आशय का दर्ज करवाया कि मेरे पुत्र को दिनांक 5:2:18 को भगा बावरी के कहने से मेरे पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गए हैं की रिपोर्ट दी सात आठ माह पूर्व बग्गा बावरी निवासी हिराजी जी का खेड़ा की पुत्री से शादी कर ली जिसे झगड़ा नहीं दिया इस बात को लेकर ईश्वरलाल बावरी ओमप्रकाश बावरी निवासी बंबोरी दोनों बहला-फुसलाकर के ले गए हैं व कहीं ले जाकर हत्या की है जिस पर थाने पर मुकदमा हत्या का दर्ज किया गया मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आज दिनांक को ईश्वर लाल बाबरी को गिरफ्तार किया जिसमें कुछ चौंकाने वाला खुलासा हुआ ईश्वरलाल बावरी ने बताया कि ईश्वरलाल व अपने साथी ओमप्रकाश बावरी निवासी बंबोरा थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ एवं दिलीप मेवाड़ा निवासी गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा तीनों पिकअप गाड़ी लेकर केकड़ी के पास जलिया गांव में पहुंचे कैलाश बावरी को पोल पर लगी डीपी के तार काटने के लिए ऊपर चढ़ाया तो तार काट नहीं सका और करंट लगने से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई जिसको दिलीप मेवाड़ा निवासी गुलाबपुरा की गाड़ी पिकअप में डालकर नाहरगढ़ की तलाई थाना भदेसर के पास डाल दिया इस प्रकार पूरे मामले का खुलासा करने में हेड कांस्टेबल अमीचंद मीणा और रूप सिंह व साइबर सेल के राजकुमार सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने पूरी वारदात को आउट कर दूध का दूध और पानी का पानी किया
Comments
Post a Comment