रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
मानसेवी कार्यकर्ता /सहायिका संघ ओर लघु वेतन कर्मचारी संघ की आँगनवाड़ी प्रकोष्ठ की कार्यकर्त्ताओ ओर सहायिकाओ द्वारा संयुक्त मंच के आह्वान पर आज उज्जैन इन्दौर मे संभाग स्तर पर रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया ।उज्जैन मे टावर चौराहे पर ज्ञापन का वाचन कर ज्ञापन लेने के लिए कमिश्नर द्वारा तहसीलदार को भेजा जहा कार्यकर्त्ताओ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा ।वही इन्दौर मे संयुक्त कमिश्नर सपना पंकज सोनगरा को ज्ञापन सौंपा गया ।ईस ज्ञापन मे मानसेवी आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका की प्रदेश अध्यक्ष पार्वती आर्य उपाध्यक्ष शारदा पटेल महासचिव सुमित्रा राठौर के साथ लघु वेतन कर्मचारी संघ की आँगनवाड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी ओझा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताए मौजूद थी
Comments
Post a Comment