सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा
निम्बाहेड़ा 27 फरवरी
हमें भारतीय समाज और राष्ट्र के विविध क्षेत्रों में सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना होगा ।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ही भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा । उक्त विचार राजस्थान के शहरी विकास मंत्री श्री चंद कृपलानी ने रविवार को गौशाला में साहित्य परिषद की लेखन कार्यशाला और सम्मान समारोह में व्यक्त किये ।
समारोह की अध्यक्षता पंडित राधेश्याम सुखवाल ने की । विशिष्ट अतिथि उद्योगपति ललित शारदा और जगदीश राजौरा थे ।
अतिथियो का स्वागत पंकज झा , कमलेश जैन रतन लाल मेनरिया,प्रह्लाद शर्मा, अशोक बाबेल ने किया ।
परिषद के प्रदेश महा मंत्री रवींद्र उपाध्याय ने कहा कि लेखन जीवन के तनाव और अवसाद कम करता है तथा अनुभवों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हंस्तांतरित करता है ।
पंडित सुखवाल ने गौमाता की सेवा पर बल दिया ।
इससे पूर्व अशोक श्रीमाली, पूरन कुमावत ने यात्रा अनुभव साझा किये ।
कार्यक्रम में उद्योगपति ललित शारदा ,जगदीश राजौरा ,चेयरमैन कन्हैया लाल पंचोली ,रेशमा भुआजी आदि का सम्मान किया ।
कृपलानी ने यात्रियों ज्ञान मल धाकड़ ,सुधीर कुमावत,दिलीप सोनावा ,बद्री लड्ढा,शशिकुमार जोशी, अरविंद गोयल,राधा किशन साहु आदि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम का संचालन डा सुरेश कुमावत ने किया और आभार हरीश तानन, नंद सिंह राणावत ने प्रकट किया ।
राजेश गांधी बने इकाई अध्यक्ष
परिषद के विभाग संयोजक पंकज झा ने बताया कि राजेश गांधी को निम्बाहेडा इकाई अध्यक्ष , श्रीपाल सिसोदिया को निम्बाहेड़ा का जिला अध्यक्ष और किरण शर्मा को निम्बाहेड़ा की महिला इकाई अध्यक्ष मनोनीत किया गया
इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह भूरा लाल तेली ,चम्पा लाल सोनी,विनय श्रीमाल,विनोद खींची,चाँद मल सुथार, चंद्र प्रकाश जोशी,अनिल तेली,अनिल पगारिया ,अविनाश करजगीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के उपरांत सनेहभोज का आयोजन भी किया गया।
Comments
Post a Comment