बालिका के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज
गरोठ। पुलिस ने एक स्कूली बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर में सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा 12वीं की छात्रा ने पिता के साथ थाने आकर बताया कि स्कूल बस से उतरकर घर जा रही थी, तभी रणजीतसिंह निवासी सपानिया तथा उसके साथी जीवनसिंह पिता तेजसिंह निवासी खजूरी दौड़ा ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। टीआई प्रतीक रॉय ने बताया कि पुलिस ने जीवनसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अभी रंजीतसिंह फरार है। पूर्व में भी रणजीतसिंह के विरुद्ध गरोठ थाने में छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
Comments
Post a Comment