डीओ ने तीन विद्यालयों का किया निरीक्षण, एमडीएम की जांच की,

डीओ ने तीन विद्यालयों का किया निरीक्षण, एमडीएम की जांच की,
निम्बाहेड़ा, 26 फरवरी

प्रारंभिक शिक्षा के डीईओ ओमप्रकाश शर्मा ने सोमवार को एक निजी विद्यालय सहित निंबाहेड़ा क्षेत्र के तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। राजकीय विद्यालयों में मिडडे मिल की गुणवत्ता व शैक्षिक स्तर जांचा। तो निजी विद्यालय में निःशुल्क अध्ययनरत विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन किया।
डीईईओ शर्मा ने नोडल केन्द्र प्रभारी अनिल झंवर के साथ नगर के नई आबादी स्थित मदरसा इकरा तालीमूलइस्लाम का निरीक्षण किया, जहां पर मिडडे मिल में बने रोटी व मिक्स सब्जी का निरीक्षण किया। छात्रा सायमा घोसी की थाली का सघन निरीक्षण भी किया व उससे भोजन के स्वाद के बारे में पुछा। शर्मा ने विद्यालय का शैक्षिक स्तर पर जांचा व 8 वीं कक्षा की छात्रा अरशीन खान से उर्दु की पुस्तक का पाठ भी पढवाया। संस्था प्रधान परवीन गौरी व सचिव युनूस अहमद गौरी उपस्थित थे।
इसी क्रम में यूपीएस रसूलपुरा में भी मिडडे मिल की जांच की। इसके साथ ही एसएमसी की रोकड बही में अनियमितता पर संस्था प्रधान रोशनलाल जायसवाल को लताड़ भी लगाई। उन्होनें विद्यालय की पढ़ाई का स्तर व गृह कार्य की कॉपिया भी देखी। पश्चात डीईईओ ने महेश ज्ञान मंदिर उमावि का निरीक्षण किया। जहां पर आरटीई के रिकॉर्ड जांचे व आरटीई के अन्तर्गत निःशुल्क अध्ययनरत विद्यार्थियों का भौतिक सत्यापन किया, जो संतोषप्रद रहा। संस्था प्रधान बी.एम. राठी, सुनिता राठी व मंजू तेली आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग