तनिष्का ने जीता राष्ट्रीय पुरूस्कार
तनिष्का ने जीता राष्ट्रीय पुरूस्कार
निम्बाहेड़ा, 17 फरवरी
आंधप्रदेश में आयोजित 18 वीं आॅल इंड़िया अंतर कृषि विश्वविद्यालय यूथ फेस्टिवल एग्री युनिफेस्ट 2018 में निम्बाहेड़ा की छात्रा तनिष्का सूत्रकार ने डांसिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चैथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
श्री वेंकाटेश्वरा वेटेनरी विश्वविद्यालय त्रिरूपति एवं इंडियन काउंसिल आॅफ एग्रीकल्चरल रिसर्च नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए बीटेक के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत तनिष्का ने अपने दल के साथ लोक नृत्य श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अवार्ड प्राप्त किया।
तनिष्का को बचपन से ही नृत्य कला में अत्यधिक रूचि रही है। तनिष्का की इस उपलब्धि पर नगर की सांस्कृतिक संस्थाओं तथा परिवारजन ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।
Comments
Post a Comment