सामाजिक समरसता कायम रखें
सामाजिक समरसता कायम रखें
निंबाहेड़ा 2 फरवरी
(एस एच पी एस न्यूज)
समीप गांव कोटडी कला में गांव वासियों की ओर से संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के संयोजक कंवर लाल मेघवाल के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर के एल भांबी थे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ शौकीन वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रुप में मेघवंश महासभा के प्रदेश सचिव बिहारी लाल सोलंकी , कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी मेघवाल, मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष रामचंद्र बामनिया एवं विशेष अतिथि के रुप में मेघवंश महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रभुलाल चंदेल थे कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी देवी लाल मीणा ने की प्रारंभ में संत शिरोमणि रविदास एवं संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर सभी अतिथियों ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया तथा संविधान में दिए गए अधिकारों को समझे और अपने कर्त्तव्य का सही निर्वहन करें इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से ग्राम वासियों को जागृत किया इससे पूर्व
कार्यक्रम संयोजक कंवर लाल मेघवाल , सरपंच कैलाश साहू, रामचंद्र मेघवाल, शंभू लाल मेघवाल ,रतन मेघवाल, सुरेश मेघवाल, वार्ड पंच सुगना बाई, संपत बाई ,पूर्व सरपंच नारायण सिंह राठोड़ ,मोहन सिंह, भूर सिंह, केसरीमल मीणा, लालू राम मेघवाल ,हीरालाल मेघवाल आदि ने अतिथियों का माला पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम की बालिकाओं और युवाओं ने भी समाज सुधार पर अपने विचार प्रकट किए और शिक्षा पर जोर दिया समारोह में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे
Comments
Post a Comment