प्रतियोगिता के दुसरे दिन मेजवान मार्निंग व अमन क्लब ने जीते मैच,

प्रतियोगिता के दुसरे दिन मेजवान मार्निंग व अमन क्लब ने जीते मैच,

निम्बाहेड़ा, 27 फरवरी
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पर मार्निंग फुटबाल क्लब एवं अमन फुटबाल क्लब निंबाहेड़ा के तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के दुसरे दिन मंगलवार को गर्वमेंट फुटबाल एकेडमी जोधपुर एवं मार्निंग फुटबाल क्लब निंबाहेड़ा तथा पापुलर फुटबाल एकेडमी सावा एवं अमन क्लब निंबाहेड़ा के बीच मैच हुए।
जोधपुर एवं मार्निंग क्लब के बिच शानदार फुटबाल मैच हुआ, जिसमें सेकण्ड हाफ के बाद पिंटू कीर ने एक मात्र गोल कर मार्निंग क्लब को विजय दिलाई। इसी प्रकार पापुलर सावा व अमन क्लब के मध्य कशमकश के साथ मैच हुआ में दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने फुटबाल का रोमांचित प्रदर्शन किया। खेल समाप्ति पर दोनो टीमों ने 2-2 गोल किए, जिस पर 5-5 पेनल्टी स्ट्रॉक के माध्यम से फेसला हुआ, जिसमें अमन क्लब ने 1 गोल से विजय प्राप्त की।
बीईईओ गोवर्धनलाल चैधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। अनिल झंवर, अयुब नीलगर उपस्थित थे। जकी अहमद गुड्डा, रजा इंदौरी, सलीम खान, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, डब्बू खान आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। दोनो मैच के दौरान बड़ी संख्या में फुटबाल प्रेमी उपस्थित थे। तीसरे दिन बुधवार को मार्निंग फुटबाल क्लब एवं अमन फुटबाल क्लब निंबाहेड़ा तथा निविया फुटबॉल कोटा एवं एनएफए निंबाहेड़ा के मध्य दोपहर ढाई बजे से मैच होगें।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग