मॉडल स्कूल में 39 बालिकाओं को साईकिले वितरित,
निम्बाहेड़ा, 22 फरवरी
राजकीय स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में गुरूवार को बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत बालिका शिक्षा को बढावा देने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत 39 बालिकाओं को साईकिलें वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को लेकर लागू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारियां देते हुए बालिकाओं से उच्च एवं तकनीकि शिक्षा ग्रहण करने का आव्हान किया। पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख, पार्षद वर्षा कृपलानी, श्यामसुंदर मून्दड़ा, महावीर पामेचा, प्रदीप मोदी, राउमावि नीतू गुप्ता, श्याम आमेटा विशिष्ट अतिथि थे। संस्था प्रधान अनिल सोमानी ने विद्यालय गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
Comments
Post a Comment