एम्बुलैंस कर्मचारियों ने कहा ठेका प्रथा हटाओ,करो नियमितीकरण


भीलवाड़ा । राजस्थान एम्बुलैंस कर्मचारी यूनियन ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदेश अध्यक्ष दलपत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में आज एम्बुलैंस 108, 104 और बेस एम्बुलैंस कर्मचारियों ने ठेका प्रथा से हटाकर नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में एम्बुलैंस को कम्पनी को ठेके पर देकर संचालित किया जा रहा है जिससे कम्पनी बड़ा मुनाफा कमा रही है।


कर्मचारियों ने मांग की है कि गाडिय़ां और स्टाफ की मॉनेटरिंग सरकार की रहती है लेकिन बिचौलियों पर खर्चा किया जा रहा है वह एम्बुलैंस रख रखाव और कर्मचारियों के हितों पर खर्च करे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। सरकार द्वारा कर्मचारियों के रहने और एम्बुलैंस के ठहरने की स्थाई व्यवस्था, श्रम कानून की पालना और कर्मचारियों पर बार-बार रेसमा कानून लागू करने से कर्मचारी अपनी मांगे पूरी तरह से नहीं रख पाई है और कम्पनी इसकी अवहेलना कर रही है। यूनियन ने ठेका प्रथा से मुक्त कराकर नियमितीकरण पर जोर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम