प्रिया प्रकाश पर फिदा हुए ऋषि कपूर, कहा मेरे टाइम में नहीं आईं आप, क्यों

मुंबई। हमेशा गुस्सा रहने वाले ऋषि कपूर भी इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर पर फिदा हो गए हैं। मीडिया और फैंस से बहसबाजी के लिए मशहूर ऋषि का भा दिल प्रिया प्रकाश ने जीत लिया है तभी तो उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रिया की तारीफ में जो ट्वीट किया, वह वायरल हो गया है। अपने जमाने के रोमांटिक हीरो रहे ऋषि अब प्रिया को देखकर फिर रोमांटिक हो गए हैं। तभी तो यह कहने से भी नहीं चूके कि मेरे टाइम में नहीं आईं आप, क्यों।
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर प्रिया प्रकाश की आंख मारने वाली एक तस्वीर को शेयर की। साथ में यह भी लिख, मैं इस लड़की प्रिया वारियर के लिए बड़े स्टारडम की उम्मीद करता हूं। थोड़ी शर्मीली, थोड़ी शरारती लेकिन मासूम। माय डियर प्रिया, आने वाले समय में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। गॉड ब्लेस यू। मेरे टाइम में नहीं आईं आप! क्यों? Lolहर मुद्दे पर खुलकर ट्वीट करने वाली ऋषि ने इस बार प्रिया प्रकाश को लेकर अपने दिल की बात लिख दी है। लेकिन यह भी साफ है अगर यह नेशनल क्रश उन्हें पसंद नहीं आती तो जरूर खुलकर भड़ास निकाल लेते।
गौरतलब है कि प्रिया मलयालम फिल्म उरु अदार लव के गाने मानिक्य मलराय पूवी की 26 सेकंड की एक क्लिपंस से रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गई थी। लेकिन इस स्टारडम के साथ विवाद भी जुड़ गए। इस गाने में मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का दाना कर हैदराबाद के जामिया निजामिया मदरसे ने फतवा फतवा जारी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम