कैसा रहा 'अय्यारी' का बॉक्स ऑफिस पर असर, जानें पहले दिन कितने करोड़ बटोरे
फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज की एक्टिंग की सरहाना की गई है (फिल्म पोस्टर)
फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस रकुल प्रीत और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी'16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है. फिल्म की पहले दिन की कमाई से यह साफ पता चलता है कि इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, वह उस पर खरी नहीं उतरी है.
पहले दिन हुई 3.36 करोड़ रुपये की कमाई
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर फिल्म की पहले दिन की कमाई की जानकारी दी है. तरण ने ट्वीट करते हुए बताया कि इस फिल्म ने शुक्रवार को महज 3.36 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले सिद्धार्थ की फिल्म 'ए जेंटलमैन' ने पहले दिन 4.04 करोड़ रुपये और 'इत्तेफाक' ने 4.05 करोड़ की कमाई की थी. इसका मतलब यह हुआ कि 'अय्यारी' की ओपनिंग इन दोनों फिल्मों से भी खराब रही.
कन्फ्यूजिंग है फिल्म की कहानी
वहीं अगर फिल्म के रिव्यू की बात करें तो फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज की एक्टिंग की सरहाना की गई है, लेकिन फिल्म की कहानी को कन्फ्यूजिंग बताया गया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा हर सीन में अपने कूल जैकेट्स और एविएटर सनग्लासेज में काफी अच्छे दिखे हैं, लेकिन फिल्म को पूरी तरह मनोज वाजपेयी ने अपने मजबूत और काबिल कंधो पर उठा रखा है. वह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में खुद को स्थापित कर पाते हैं.25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी फिल्म
Comments
Post a Comment