डस्टबीन खरीदी में भ्र्ष्टाचार की शंका पर पीआईसी ने निरस्त किया प्रस्ताव-- सीएमओ ने कहा बिल का भुगतान ही नही हुआ तो कहा हुआ भ्र्ष्टाचार

 तो नगर पंचायत जीरन में पीआईसी की और परिषद की बैठके हुई, लेकिन बीते 3 साल में एक बार भी किसी बैठक का एजेंडा आम नहीं हुआ। यहां तक की नगरवासियों को यह भी जानकारी नहीं रहती कि नगर परिषद में उनके द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने किन मुद्दों पर चर्चा एवं बहस की। किन मुद्दों पर सहमति ली गई और किसे निरस्त किया गया।लेकिन गुरुवार 8 फरवरी को नगर परिषद की पीआईसी बैठक से ठीक पहले बैठक का एजेंडा जीरन वासियों के ध्यान में आया। जिसमें बताया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर नगर में लगाए गए डस्टबिन लगाए जाने के बाद उसका टेंडर निकाला गया। बस इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई जब पीआईसी की बैठक शुरू हुई तो 6 मुद्दों में से तीन मुद्दों पर पीआईसी की बैठक में इसे आगामी बैठक के लिए निरस्त कर दिया गया। हालांकि इस मामले में ना तो विपक्ष की भूमिका में रहने वाले भाजपा पार्षदों ने कोई आरोप लगाया और नहीं इस मुद्दे पर कही भी शिकायत की। पिछले 3 सालों से हर मुद्दों पर आंख मीच कर सहमति प्रदान करने वाले पीआईसी के पार्षदों ने तीन मुद्दों पर इन मुद्दों को आगामी बैठक तक निरस्त रखने का प्रस्ताव दिया। जबकि इस मामले में जानकारी निकाली गई तो पता चला कि नगर में लगाए गए डस्टबिन के ऑनलाइन टेंडर निकाले गए थे। लेकिन टेंडर में प्राप्त दर स्वीकृति होने से पहले ही नगर में डस्टबिन लगाए जा चुके हैं। इस मामले में पीआईसी के पार्षद सदस्यों ने यह मानकर की इसमें कोई बड़ा घोटाला या भ्रष्टाचार हुआ है इसे निरस्त किए जाने की प्रस्ताव रखा।इधर इस मामले में जब नगर पंचायत सीएमओ श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल से चर्चा की गई उन्होंने बताया डस्टबिन खरीदी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या घोटाला नहीं हुआ है। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चल रहा था जिसमें नगर को नंबर वन की रैकिंग में लाने के लिए डस्टबिन लगाए जाना आवश्यक था, जिसकी प्रस्तावित दरें ऑनलाइन टेंडर द्वारा आमंत्रित की गई। ऑनलाइन टेंडर में प्राप्त दर को स्वीकृत करवाने ही प्रस्ताव पीआईसी में रखा गया था। अब जब दर स्वीकृत ही नही हुई और बिल ही नही आया तो भुगतान भी नही हुआ। और भुगतान नही हुआ मतलब भ्र्ष्टाचार का तो सवाल ही नही उठता। जो दर स्वीकृत होगी उसी आधार पर डस्टबिन के बिल का भुगतान किया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम