बजट की सबसे बड़ी खबर, नौकरी करने वालों का दिल टूटा, नहीं बदला इनकम टैक्स स्लैब

वित्त मंत्री अरुण जेटली

मध्यम वर्गीय को बजट में मायूसी हाथ लगी है. सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है.

नई दिल्ली: मध्यम वर्गीय को बजट में मायूसी हाथ लगी है. सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. टैक्स छूट सीमा 2.5 लाख रुपए ही होगी. जबकि टैक्स बचाने की सीमा 1.50 लाख रुपए ही होगी. हालांकि, इनकम टैक्स को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इनकम टैक्स देने वालों की संख्या पिछले कुछ समय में बढ़ी है. नोटबंदी से करीब 1000 करोड़ रुपए ज्यादा टैक्स आया. नोटबंदी के बाद करीब 85.51 लाख नए टैक्सपेयर जुड़े हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो मध्यम वर्ग और सर्विस क्लास को कोई राहत न देकर सरकार ने बड़ा राजनीतिक जोखिम लिया है.

क्या है मौजूदा टैक्स स्लैब

  • 0-2.5 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं
  • 2.5-5 लाख रुपए तक 5% टैक्स 
  • 5-10 लाख रुपए तक 20% टैक्स 
  • 10 लाख रुपए से ऊपर 30% टैक्स 
  • 50 लाख से 1 करोड़ तक 10% सरचार्ज
  • 1 करोड़ से ऊपर 15% सरचार्ज

वरिष्ठ नागरिकों को छूट
सरकार ने आयकर के स्लैब्स में कोई बदलाव नहीं, सभी वेतनभोगियों का 40 हजार तक स्टेंडर्ड डिडक्शन होगा. वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर ब्याज आय में 50 हजार तक छूट मिलेगी.







Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम