लोक अदालत में 52 प्रकरणों का निस्तारण, 81.21 लाख के अवार्ड पारित,
लोक अदालत में 52 प्रकरणों का निस्तारण,
81.21 लाख के अवार्ड पारित,
निम्बाहेड़ा, 10 फरवरी,
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौडगढ के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति निम्बाहेडा के तत्वाधान में शनिवार को न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति व एडीजे संख्या 01 श्री कृष्ण चन्द्र मोड़ की अध्यक्षता तथा अति. वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 श्री सुन्दर लाल खारोल के आतिथ्य में आयोजित की गई, जिसमें लोक अदालत की भावनाओं के अनुरूप मामलों का निस्तारण किया गया एवं प्रकरणों में 81 लाख 21 हजार 313 रूपये के अवार्ड पारित किए गए।
ऋ सचिव प्रवीणकुमार पोरवाल ने बताया कि लोक अदालत में राजीनामा की भावना से दाण्डिक शमनीय, 138 एनआई एक्ट, मोटर वाहन दुर्घटना, हिन्दु विवाह अधिननियम, बैंक रिकवरी तथा अन्य सिविल मामलो के लंबित व प्रिलिटीगेशन के कुल 52 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
बार संध अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि लोक अदालत में सदस्यगण अबरार अहमद, अमरचन्द धाकड़, सत्यमेव सेठिया, श्याम वैष्णव द्वारा पक्षकारान से आपसी समझाइश से लोक अदालत में प्रकरणों का निस्तारण करवाया तथा अधिवक्तागण सुरेन्द्र कुमार औझा, अफजल, मदन चपलोत, माणक चपलोत, संजय बाबेल, रवि कुमावत, अनुराग ओझा, अक्षय गौरव सेठिया, ज्ञान चन्द्र धाकड़, मदनलाल कराड़िया, केलाश चन्द्र गायरी, संजय टांक, रणवीर सिंह शक्तावत, निशान्त मेहता, राजेश वर्मा, प्रमोद शेखर चौबीसा, नरेन्द्र सुखवाल गोविन्द सिंह चोहान निजी सहायक मनोहरलाल गुर्जर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
फोटो-
Comments
Post a Comment