फ़िल्म पद्मावत के विरोध को लेकर नगर बंद सफल , व्यापारियों ने दिया समर्थन

बड़ीसादड़ी। गुरुवार को संजय लीला भंसाली कृत फ़िल्म पद्मावत के विरोध में राजपूत करणी सेना व क्षत्रिय महासभा,भारतीय राजपूत समाज के आव्हान पर बाजार सम्पूर्ण रूप से बंद रहे। सवेरे ही युवको की टोलियां क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष नारायण सिंह की अगुवाई में दुकान दारो से बंद करने का आग्रह करने निकल गए।

दुकानों को बंद कर व्यापारियों ने समर्थन किया ।घंटा घर चोक में सभा आयोजित की गई जहाँ सभी समाजो के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त कर बड़ीसादड़ी की एकता का परिचय दिया।वही टायर जला कर कुछ देर के लिए मानव श्रृंखला बनाकर ऊपखण्ड अधिकारी को राष्ट्र पति के नाम ज्ञापन सोपा।
Comments
Post a Comment