आंजना ने विद्यालयो के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म व वरिष्ठजनों को की शॉल वितरित
छोटीसादड़ी। भामाशाह गोवर्धनलाल आंजना पहलवान बसेडा की ओर से वरदीचंद आंजना पूर्व सरपंच बसेडा, चांदोलीे पूर्व सरपंच पारस धाकड़ व कैलाशनाथ की मौजूदगी में सोमवार को चांदोली पंचायत के मेघपुरा, बरवाड़ा देवल, लालपुरा, हिेरीवेरी चविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म व वरिष्ठ जनों को शॉलें वितरित की गई।।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। भामाशाह आंजना ने कहा बच्चों को कड़ी मेहनत का गुर सिखाये ताकि आगे जाकर जीवन में वह सफल हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया। कक्षा 5 में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने की घोषणा भी की। समारोह में भवरलाल धाकड़, प्रेमचन्द धाकड़, मदनलाल रेगर, प्रथा मीणा, प्रेमबाई, कारीबाई, हीरालाल मोगिया, लच्छीराम मीणा,कालूराम मीणा, छगनलाल, देवीलाल मीणा उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment