रोहिंग्‍या शरणार्थी: केंद्र सरकार बोली- किसी को नहीं किया बाहर, कूटनीतिक कार्रवाई जारी

रोहिंग्‍या शरणार्थियों के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ऐसी कोई आकस्मिक स्थिति पैदा नहीं हो गई कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में आदेश जारी करना पड़े.
  
सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्‍या शरणार्थियों के मामले की सुनवाई हुई. जिसमें केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि देश से किसी भी शरणार्थी को देश से बाहर नहीं किया है. सरकार ने कहा कि ऐसी कोई आकस्मिक परिस्थिति पैदा नहीं हुई है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को कोई आदेश जारी करना पड़े. कार्यपालिका अपने सांविधानिक दायित्‍वों का निर्वहन कर रही है. इस मामले में कूटनीतिक पहल चल रही है.
  केंद्र सरकार की अोर से न्‍यायालय में दिए गए इस जवाब पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उम्‍मीद है कि कोई भी रोहिंग्‍या शरणार्थी देश से बाहर नहीं निकाले गए हैं. कोर्ट ने कहा कि वे बाद में निश्चित करेंगे कि जो देश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं उन्‍हें वापस भेजा जाए कि नहीं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अन्‍य शरणार्थियों को वापस भेजने के संबंध में भेजी गई एप्‍लीकेशन का जवाब देने के लिए कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 7 मार्च को होगी.

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग