महाविद्यालय मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

महाविद्यालय मे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
निम्बाहेड़ा 12 जनवरी


स्थानीय महाविद्यालय में सत्र 2017-18 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला कांग्रेस सचिव सुभाषा शारदा के मुख्य आतिथ्य तथा प्राचार्य डाॅ. कमल नाहर की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि ने ध्वाजा रोहण कर एवं झंडी दिखाकर 100 मीटर दौड़ का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बंशीलाल राईवाल, यू.एस.शर्मा, माणक साहू तथा अम्बालाल पाराशर थे। उद्घाटन समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, उपाध्यक्ष विक्रम टेलर, महासचिव नवल सिंह, संयुक्त सचिव अर्जुन नायक सहित महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रभारी अधिकारी प्रो. भरत वैष्णव तथा खेल सचिव मनोज परिहार ने बताया कि दिनांक 12 एवं 13 जनवरी को फिल्ड एवं टेªक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रथम दिवस को विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित हुई। इनमें 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में तपन सिरोहिया प्रथम, नितेश लोट द्वितीय, राज लाडला तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग ) में लक्ष्मी मेनारिया प्रथम, लक्ष्मी धोबी द्वितीय, कृष्णा जायसवाल तृतीय रही।
भाला फेंक (छात्र वर्ग) में दशरथ नायक प्रथम, रघुनाथ कुमावत द्वितीय, अरबाज खान तृतीय रहे। भाला फेंक (छात्रा वर्ग) में लक्ष्मी धोबी प्रथम, प्रिया मोची द्वितीय, लक्ष्मी मेनारिया तृतीय रही। इसी तरह 200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग ) में  अब्दुल अहद प्रथम, नितेश लौट द्वितीय, तपन सिरोहिया तृतीय रहे। 200 मीटर (छात्रा वर्ग) में लक्ष्मी मेनारिया प्रथम, लक्ष्मी धोबी द्वितीय, .राज कुमारी लौहार तृतीय रही।
प्रतियोगिताओं को संचालन खेल प्रशिक्षक श्री जगदीश समदानी, खुर्शिद अली, विनोद व्यास तथा भगवान लाल मेघवाल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम